By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 23, 2026
करवा चौथ के लिए तैयार होना या फिर दिवाली पार्ट में जाना हो, तो उस दौरान हर महिला की चाहत होती है कि उसका चेहरा फ्रेश और शाइनी नजर आए। हालांकि, फेस्टिवल्स के समय देर रात जागना, घंटों तक मेकअप लगाए रखना और बाहर घूमना स्किन को थका ही देता है।
मेकअप हटाकर ही सोएं
अक्सर फेस्टिव सीजन के समय महिलाएं करवा चौथ की पूजा हो फिर दिवाली का पार्टी घंटों तक मेकअप अप्लाई करती हैं। रात के सोने से पहले चेहरे को साफ कर लें। फिर बाद में अपनी स्किन टोन के मुताबिक मॉइश्चराइजर अप्लाई करें। ऐसा करने से आपकी स्किन साफ रहेगी।
शहद और बादाम वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें
ध्यान रहे कि स्किन केयर के लिए बार-बार कोई नया प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की जरुरत नहीं है। जो आपकी स्किन को सूट करें, वहीं प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। लेकिन कोशिश करें कि उसमें शहद या बादाम का यूज जरुर हुआ हो। क्योंकि शहद त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। वहीं, बादाम त्वचा को मुलायम बनाता है।
क्लींजर का करें इस्तेमाल
त्योहार के समय ज्यादातर लोग देर से सोते हैं और सुबह जल्दी उठ जाते हैं। इस दौरान आप क्लींजर से चेहरे की सफाई करे। मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें और पर्याप्त पानी भी पिएं। इसके अलावा, क्लींजर ऐसा चूज करें कि जिसमें हल्दी, केसर और चंदन जैसी चीजों का इस्तेमाल किया गया हो।
मेकअप से पहले रेडी करें स्किन
करवा चौथ हो फिर दिवाली पर मेकअप लगाने से पहले थोड़ा-सा जेल मॉइश्चराइजर लगाएं। इसे त्वचा में अच्छी तरह सेट होने दें, फिर मेकअप करें।
सनस्क्रीन लगाना न भूलें
ध्यान रहे कि दिवाली की खरीदारी हो या फिर किसी से मिलने जाना, तो बाहर जाते समय सनस्क्रीन जरुर लगाएं। इसके लिए आप SPF PA 50++++ वाली सनस्क्रीन को अपनी स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें। इसे कम से कम दिन में दो से तीन बार लगाएं।
इन बातों का ध्यान रखें
- बार-बार स्क्रब करने से बचें। हफ्ते में सिर्फ 1-2 बार ही माइल्ड स्क्रब का यूज करें।
- फेस्टिव सीजन के समय कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरुर लें।
- दिनभर में पर्याप्त पानी और जूस पिएं।
- त्योहारों से ठीक पहले अचानक कोई नया क्रीम या मेकअप प्रोडक्ट सीधे चेहरे पर न लगाएं।