By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 20, 2026
गौरतलब है कि फेस्टिव सीजन के साथ ही मार्केट में लेटेस्ट ट्रेड वाले कपड़े और जूलरी की भरमार होती है। इनकी खरीदारी भी जोरो-शोरो से होती है, अब करवाचौथ का त्योहार आने वाला है। इस दौरान महिलाएं सुहागिनों की शॉपिंग की जा रही है और आप कपड़े सिलेक्ट करने के बाद उन्हें स्टाइल करने के बारे में सोच रही हैं, तो अपने हाथों की खूबसूरती को सुंदर चूंडियों के सेट से सजाकर बढ़ाएं।
कंगन वाला लाइटवेट सेट
यदि आप इस बार बहुत सारी चूड़ियां पहनने के जगह कुछ चुनिंदा जूलरी से हाथों को सुंदर लुक देना चाहती हैं, तो ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसमें एक चौड़ा मरून रंग का कंगन कुंदन और रंगीन स्टोन वर्क से सजा है, जिसके दोनों तरफ स्टोन से जड़े पतले कंगन का कॉम्बो क्लासी लगा। यह कॉम्बिनेशन हाथों को रिच और एलिगेंट देता है। इसलिए आप अपनी साड़ी या सूट के रंग से मैच करता हुआ कंगन सेट बनवा सकती हैं।
अलग- अलग डिजाइन वाले हैवी कंगनों का सेट
हैवी जूलरी पहनना आपको काफी पसंद हैं, तो आप अलग-अलग डिजाइन वाले कंगनों का ऐसा सेट अच्छा ऑप्शन रहेगा। इसमें गोल्डन टोन के कंगनों पर बारीक नक्काशी, कुंदन, रंगीन स्टोन और पारंपरिक मोटिफ्स नजर आ रहे हैं। वैसे हर कंगन का डिजाइन अलग है, लेकिन सभी को एक साथ पहनने पर खूबसूरत स्टैक बनता है। इन हैवी कंगनों का सेट बनारसी साड़ी, बांधनी साड़ी या हैवी एथनिक सूट के साथ पहन सकती हैं।
हरी चूड़ियों के साथ गोल्डन कंगन का कॉम्बो
यदि आप चूड़ियों के साथ कंगन पहनना चाहते हैं, तो यह सबसे बेस्ट रहने वाले है। इसमें हरी कांच की चूड़ियों के साथ स्टोन, कुंदन और बारीक नक्काशी वाले हैवी कंगन को पेयर किया है। आप गोल्डन और ग्रीन का कॉम्बिनेशन काफी खूबसूरत लग रहा है। आप चाहे तो दोनों तरफ हैवी कंगन रखकर बीच में हरी चूड़िया पहन सकते हैं या फिर चूड़ियों के एक तरफ कंगनों का स्टैक बना सकती हैं।
पर्ल्स और कमल के फूल वाले कंगन का कॉम्बिनेशन
अगर आप इस बार ट्रेंडी और ट्रेडिशनल जूलरी पहनना चाहते हैं, तो कमल के फूल के डिजाइन वाले कंगन का ये सेट चूज कर सकते हैं। रेड और गोल्डन स्टोन से कमल को बनाया जा सकता है, तो किनारों पर गोल्डन डिटेलिंग की, जिससे कंगन को सुंदर टच मिला। वहीं, साथ में छोटे-छोटे पर्ल्स से सजे कंगन का कॉम्बो इसे खूबसूरत लुक देगा। वहीं, आप इसे कलर कॉन्ट्रास्ट देखकर अपने आउटफिट के साथ स्टैक की तरह पहन सकते हैं।