By एकता | Oct 27, 2026
करवाचौथ के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और अपने हाथों पर पति के नाम की मेहंदी लगाती हैं। ऐसे में अक्सर यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि हाथों पर कौन-सा मेहंदी डिजाइन सबसे अच्छा लगेगा। लेकिन डिजिटल दौर में यह काम काफी आसान हो गया है। एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से आप मेहंदी लगाने से पहले ही अपने हाथों पर अलग-अलग डिजाइन ट्राई करके देख सकती हैं। इसके लिए आपको बस अपने हाथ की एक साफ फोटो एआई टूल जैसे चैटजीपीटी या जेमिनी पर अपलोड करनी होगी और उसके साथ सही निर्देश यानी प्रॉम्प्ट देना होगा। इसके बाद एआई आपके हाथ के हिसाब से मेहंदी का डिजाइन तैयार कर देगा।
अगर आप करवाचौथ पर पारंपरिक और भरी-भरी मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो एआई को ऐसा प्रॉम्प्ट दे सकती हैं: "Apply an intricate, traditional Indian bridal henna (mehndi) design across the palm and arm. Incorporate a central mandala, peacock motifs, lattice patterns, and delicate shading. Ensure the appearance of the hand and the skin tone remain completely natural."
अगर आपको ज्यादा भरी हुई मेहंदी के बजाय मॉडर्न और खूबसूरत अरबी डिजाइन पसंद है, तो यह प्रॉम्प्ट इस्तेमाल कर सकती हैं: "Apply a stylish Arabic mehndi design to the hand. The design should feature floral vines, chains of leaves, and beautifully shaded patterns, extending from the index finger down to the wrist. Leave some open space on the palm so that the design appears light and elegant."
अगर आपको कमल और जाली वर्क वाला डिजाइन पसंद है, तो एआई को यह प्रॉम्प्ट दे सकती हैं: "Apply an elaborate, full-length henna (mehndi) design on the hand. The design should extend from the wrist up the arm, incorporating intricate lattice work, lotus motifs, leaves, and traditional patterns. The overall look should be traditional and finely detailed."
अगर आपको हल्की और मॉडर्न मेहंदी पसंद है, तो यह प्रॉम्प्ट काम आ सकता है: "Create a minimalist and modern Mehndi design on the hand. Incorporate delicate, ring-like patterns on the fingers, slender floral lines, and a subtle geometric design in the center. Ensure there is ample negative space, giving the overall look a clean, beautiful, and modern appearance."
अगर आप चाहती हैं कि एआई आपके हाथ पर डिजाइन का बेहतर और साफ परिणाम दे, तो फोटो अच्छी रोशनी में लें। हथेली की रेखाएं और पूरा हाथ साफ दिखाई देना चाहिए और बैकग्राउंड भी सादा रखें। इसके अलावा, आप अपनी पसंद के डिजाइन या पैटर्न का नाम भी प्रॉम्प्ट में जोड़ सकती हैं। जैसे आपको कमल, करवाचौथ का कलश, मोर या कोई खास पारंपरिक पैटर्न पसंद है, तो उसका नाम प्रॉम्प्ट में लिख सकती हैं। इससे एआई आपके पसंद के अनुसार डिजाइन तैयार करने की कोशिश करेगा।