Kasauli: अदालत ने हरियाणा भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म मामले में क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2026

हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िले के कसौली की एक अदालत ने हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडोली और गायक जय भगवान उर्फ ​​रॉकी मित्तल के खिलाफ कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में कसौली पुलिस की क्लोजर रिपोर्टबृहस्पतिवार को स्वीकार कर ली।

अदालत ने बृहस्पतिवार को पुलिस की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ स्वीकार कर ली, जिसमें बडोली और मित्तल को क्लीन चिट दी गई थी। पुलिस ने मामले में सबूत नहीं मिलने पर क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी।

कथित घटना के लगभग डेढ़ साल बाद 13 दिसंबर, 2024 को कसौली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि जुलाई 2023 में बडोली और मित्तल ने उसे जबरन शराब पिलाई और सोलन जिले के कसौली के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया।

प्रमुख खबरें

Pralhad Joshi बोले: 500 GW Green Energy लक्ष्य के लिए 30 लाख करोड़ का निवेश जरूरी

US Federal Court में HDFC Bank के खिलाफ बड़ा एक्शन, ADR निवेशकों के मुआवजे की मांग से बढ़ी हलचल

Indian Women Hockey Team ने Germany को 3-1 से हराया, 52 साल बाद विश्व कप में 5वां स्थान

AMCA Project Update: पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट के लिए Deadline बढ़ी, Vendors ने प्रस्ताव के लिए मांगा समय