Himachal का Hidden Gem है Kasauli, Delhi-NCR से Weekend Trip के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 19, 2026

छुट्टियों के दौरान हम सभी घूमने के लिए ऐसी जगहों की खोज करते हैं, जहां मौसम सुहावना हो, अधिक भीड़ भी न हो और खुशी-सुकून के साथ कुछ समय बिताया जा सके। इस लेख में हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे है, जहां आप जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के कसौली में सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। यह एकदम ऑफबीट जगह है, यहां भीड़ बिल्कुल भी नहीं देखने को मिलती है। आइए आपको कसौली के जगह के बारे में बताने जा रहे हैं।

समुद्र तल से करीब 1951 मीटर की ऊंचाई पर बसा कसौली अपने शांत और मनमोहक प्राकृतिक सौंदर्य नजारे हैं। लेकिन परवाणू तक पहुंचते-पहुंचते ऊंचाई का खासा अनुभव नहीं होता। धर्मपुर तक चौड़ी और बेहतर सड़कें होने के कारण वाहन आसानी से तेज गति से चलते हैं। लेकिन धर्मपुर के आगे जैसे ही घुमावदार पहाड़ी मार्ग शुरू होते हैं, वैसे ही आसपास का दृश्य पूरी तरह बदल जाता है। गहरी घाटियां और दूर-दूर तक फैली धौलाधर पर्वत श्रृंखलाएं यात्रियों का वेलकम करती हैं। ठंडी और ताजगी भरी हवाएं वातावरण को सुखद बना देती हैं, जबकि आसमान में बादलों और सूरज की अठखेलियां सफर को और भी आकर्षक बना देती हैं। इन खूबसूरत नजारों के बीच यह एहसास होने लगता है कि कसौली अब अधिक दूर नहीं है।

कसौली में हनुमान जी ने रखा था पांव

गौरतलब है कि हर शहर की अपनी कहानी और इतिहास जरुर होता है। कसौली का सबसे पहला उल्लेख महाकाव्य रामायण से मिलता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, लक्ष्मण जी के मूर्छित हो जाने पर हनुमान जी जब संजीवनी बूटी युक्त पहाड़ी लेकर लौट रहे थे, तो यहां स्थित एक पहाड़ी पर उन्होंने अपने पांव रखे थे। उस पैर के आकार वाली पहाड़ी चोटी पर आज भी छोटा-सा मंदिर बना हुए, यहां पर आसपास बहुत सारे बंदर रहते हैं। इसलिए भी इसे मंकी प्वाइंट भी कहा जाता है। वैसे यह कसौली का सबसे ऊंचा स्थान है, जहां से पूरी घाटी के आकर्षक एवं मनमोहक दृश्यों को देखा जा सकता है। 

कसौली कब जाना चाहिए?

गर्मी और मॉनसून के मौसम में कसौली जा सकते हैं, क्योंकि यहां हर मौसम का अपना मजा होता है। गर्मियों में तापमान 14 से लेकर 27 डिग्री के बीच रहता है। यहां पर दिन सुहाना और रातें ठंडक भरी रहती है। 

कैसे पहुंचे?

देश के किसी भी जगह से कालका रेलवे स्टेशन पहुंच जाएं। वहां से टैक्सी या अन्य वाहन मिल जाएगा। यदि बस से जाना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश की कई रोडवेज बसें कसौली के लिए चलती हैं। इसके अलावा, आप चंडीगढ़ से भी यहां पहुंचा जा सकता है। हवाई जहाज से सफर करने वालों के लिए चंडीगढ़ सबसे करीबी हवाई अड्डा है। फिर आप वहां से टैक्सी या कैब लेकर कसौली जा सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार