Kashi Tamil Sangam : काशी तमिल संगमम 3.0 का आज से हुआ शुभारंभ, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीएम योगी ने किया हवाई सर्वे

By Prabhasakshi News Desk | Feb 15, 2025

काशी तमिल संगमम 3.0 का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज से वाराणसी में भव्य शुभारंभ किया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन से पहले उन्होंने महाकुंभ के पलट प्रवाह को देखते हुए काशी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का हवाई सर्वेक्षण किया। भीड़ की व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के बाद सीएम ने काशी विश्वनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ दरबार में विधि-विधान से अभिषेक कर महाकुंभ की सफलता का वरदान मांगा।

सीएम योगी ने विश्वनाथ धाम में किया विशेष पूजन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचकर विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने महाकुंभ की सफलता और प्रदेश की समृद्धि के लिए बाबा से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उनके साथ मंत्री और विधायक भी श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना में शामिल हुए। सीएम योगी ने पूजा के बाद दर्शनार्थियों से बातचीत की और उनकी सुविधाओं का हाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दर्शन-पूजन में किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो और सुरक्षा प्रबंध सख्त बनाए रखें।

महाकुंभ के कारण सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

महाकुंभ के बाद वहां से आ रहे श्रद्धालुओं के चलते काशी जबरदस्त भीड़ है। घाटों और गलियों में भीड़ बढ़ने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के जरिए भीड़ प्रबंधन की समीक्षा की। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात को सुचारू रखने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi