कश्मीर की 12वीं कक्षा की टॉपर ने ट्रोलर्स को दिया कड़ा जवाब, खुद को अच्छा मुसलमान साबित करने के लिए हिजाब पहनने की जरूरत नहीं

By अभिनय आकाश | Feb 13, 2022

हिजाब नहीं पहनने को लेकर ट्रोल किए जाने पर कश्मीर की 12वीं कक्षा की टॉपर ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि खुद को अच्छा मुसलमान साबित करने के लिए हिजाब पहनने की जरूरत नहीं है। श्रीनगर निवासी अरुसा परवेज ने साइंस स्ट्रीम में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में टॉप किया था। 'हिजाब' नहीं पहनने की वजह से उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। ट्रोल्स को जवाब देते हुए परवेज ने कहा कि वह इस्लामिक सिद्धांतों का पालन करती हैं और खुद को एक अच्छा मुस्लिम साबित करने के लिए उन्हें हिजाब पहनने की जरूरत नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: कश्मीर के पत्रकार के खिलाफ आतंकवाद के महिमांडन करने के आरोप में प्राथमिकी

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के इलाहीबाग इलाके की रहने वाली अरोसा परवेज ने साइंस स्ट्रीम में 500 (99.80 फीसदी) में से 499 अंक हासिल किए हैं। श्रीनगर के उपायुक्त मोहम्मद एजाज असद ने उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान उनका सम्मान किया। परवेज को उनकी सफलता के लिए प्रोत्साहन के रूप में उत्कृष्टता प्रमाण पत्र, एक ट्रॉफी और 10,000 रुपये के चेक से सम्मानित किया गया।

प्रमुख खबरें

मक्का-मदीना छोड़ सब निशाने पर...हूती की खुली धमकी

Alirajpur में सीमेंट कंटेनर से 1 करोड़ रुपये की अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

Democracy बचाने की लड़ाई: Rahul Gandhi के साथ DK Shivakumar ने उठाई मजबूत आवाज़

Uttarakhand के पलायन और अकेलेपन की दर्दभरी दास्तान, Vinod Kapri की फिल्म Pyre का इमोशनल ट्रेलर रिलीज़