कश्मीर: हिरासत में पुलिसकर्मी को प्रताड़ित करने के मामले में आठ पुलिसकर्मी गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2025

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक पुलिसकर्मी को हिरासत में कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने के मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा पिछले महीने दिए गए आदेश के बाद बुधवार को कम से कम दो अधिकारियों सहित आठ पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में एक पुलिस उपाधीक्षक, एक निरीक्षक और एक सहायक उपनिरीक्षक शामिल हैं। आरोपी पुलिसकर्मियों को अपने हथियार और अन्य सरकारी सामान यहां संबंधित जिला पुलिस लाइन में जमा करने का निर्देश दिया गया।

प्रमुख खबरें

तहरीक-ए-तालिबान ने पाकिस्तान में मचाया ऐसा बवंडर, मनीर सेना का सरेआम सरेंडर

यह घटना किसी के साथ भी हो, हमें इसकी निंदा करनी चाहिए, बांग्लादेश में हिंदू युवक की लिंचिंग पर भड़के अबू आज़मी

Yes, I am in Love...पुतिन के प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो वायरल हो गया, सभी हैरान

मैं चुपके से दिल्ली नहीं जाऊंगा..., कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अटकलों पर डीके शिवकुमार का जवाब