कश्मीर मुठभेड़ : उत्तरी सेना के कमांडर ने राजौरी में मुठभेड़ स्थल का दौरा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2023

जम्मू। उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों में जारी मुठभेड़ के बीच शनिवार को मुठभेड़ स्थल का दौरा किया। सेना ने यह जानकारी दी। राजौरी जिले के कांडी इलाके में घने जंगलों में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में सेना के पांच जवान शहीद हो गए और मेजर रैंक का एक अधिकारी घायल हो गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब एक बजकर 15 मिनट पर सुरक्षा बलों को आतंकवादियों के ठिकाने का पता चला, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई और अंतिम सूचना मिलने तक गोलीबारी जारी थी।

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir में इतनी सख्ती के बावजूद कैसे बचे हुए हैं स्लीपर सेल? क्या आतंकी घटनाओं का बड़ा जवाब देने वाला है भारत?

ट्वीट में कहा गया है, ‘‘उन्हें मौके पर मौजूद कमांडरों ने अभियान के सभी पहलुओं से अवगत कराया।’’ प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के दौरान शहीद हुए सैन्यकर्मियों के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह कार्यक्रम जल्द ही जम्मू में वायुसेना अड्डे पर आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना के कमांडर और सेना के वरिष्ठ अधिकारी शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत