कश्मीर भारत का अटूट हिस्सा, कुछ अराजकतावादी देश विरोधी नारे लगा रहे: जावड़ेकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2020

नयी दिल्ली। जेएनयू हमले मामले में गेटवे आफ इंडिया पर विरोध प्रदर्शन के दौरान  फ्री कश्मीर  के पोस्टर दिखाने एवं नारेबाजी को सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कुछ गिने चुने अराजकतावादियों का कृत्य करार दिया और कहा कि कश्मीर भारत का अटूट अंग है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधानों को समाप्त करने के बाद क्षेत्र विकास कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: कामकाज के आधार पर लड़े जायेंगे दिल्ली में चुनाव, बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार: जावड़ेकर

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि जेएनयू और देश के अन्य हिस्सों में हिंसा भड़काने के लिए जानबूझकर गलतफहमियां फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘गृह मंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं और मुझे लगता है कि जेएनयू हमले में शामिल नकाबपोश लोग जल्द ही बेनकाब हो जाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, जेएनयू और देश के अन्य हिस्सों में हिंसा भड़काने के लिए जानबूझकर गलतफहमी पैदा की जा रही है, जिसे भी उजागर किया जाएगा।’’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को संयुक्त आयुक्त स्तर के एक अधिकारी से जांच कराने का आदेश दिया और जल्द से जल्द इसकी रिपोर्ट पेश करने को कहा है। 

प्रमुख खबरें

INDIA गठबंधन की दिल्ली में 30 सितंबर को हो सकती है बैठक, Mamata Banerjee ने Rahul Gandhi से की बात

RJD Protests in Ranchi: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी सीमित शक्तियों का खुलासा कर दिया

Chhattisgarh में Dalli Rajhara-Rowghat रेलवे लाइन का अंतिम 17.5 किमी ट्रैक तैयार