Jammu में आतंकवादियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, Kashmir में NIA ने कई जगह की ताबड़तोड़ छापेमारी

By नीरज कुमार दुबे | Jan 28, 2025

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार जारी है। जम्मू में जहां आतंकवादियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है वहीं कश्मीर में एनआईए ने ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रखा है। हम आपको बता दें कि सुरक्षा बलों ने जम्मू क्षेत्र के विभिन्न जिलों में पिछले साल कई हमले करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत मंगलवार को नियंत्रण रेखा के पास करीब दो दर्जन स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि जिन स्थानों पर अभियान चलाया गया है, उनमें अधिकतर ऊंचाई वाले और जंगली इलाके हैं। हम आपको बता दें कि आतंकवादियों ने 2021 से राजौरी और पुंछ सीमावर्ती जिलों में घातक हमले करने के बाद पिछले वर्ष जम्मू क्षेत्र के छह अन्य जिलों में अपनी गतिविधियां फैला दीं जिनमें 18 सुरक्षाकर्मियों और 13 आतंकवादियों सहित 44 लोग मारे गए थे। हालांकि पीर पंजाल के राजौरी और पुंछ जिलों में पिछले वर्षों की तुलना में 2024 में आतंकवादी गतिविधियों में काफी गिरावट देखी गई, लेकिन अप्रैल-मई के बाद से रियासी, डोडा, किश्तवाड़, कठुआ, उधमपुर और जम्मू में हुई घटनाएं सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गई हैं।

इसे भी पढ़ें: Kashmir में Gulmarg से महज 20 किलोमीटर दूर Gogaldara बन रहा है नया टूरिस्ट हॉट-स्पॉट

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष डोडा, कठुआ एवं रियासी जिलों में हत्या की नौ-नौ घटनाएं, किश्तवाड़ में पांच घटनाएं, उधमपुर में चार घटनाएं, जम्मू एवं राजौरी में तीन-तीन घटनाएं और पुंछ में दो घटनाएं दर्ज की गईं। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में 18 सुरक्षाकर्मी और 13 आतंकवादी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा मारे गए 14 आम नागरिकों में शिव खोड़ी मंदिर से लौट रहे सात तीर्थयात्री और तीन ग्राम रक्षा गार्ड शामिल थे।

दूसरी ओर, एनआईए ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में आज श्रीनगर और सोपोर इलाकों में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी के अधिकारियों ने आतंकवाद से संबंधित मामले में जावेद अहमद शेख, ए आर शल्ला और निसार अहमद नाम के तीन व्यक्तियों के घरों पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही श्रीनगर में भी दो स्थानों पर छापेमारी की गई। सोपोर कस्बे के एक व्यक्ति के श्रीनगर स्थित घर और कार्यालय परिसर पर छापा मारा गया। 

प्रमुख खबरें

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के भीषण Drone Attack से दहला रूस, 8 लोगों की मौत और जवाबी Air Strikes तेज

South Korea में भीषण गर्मी का प्रहार, 42.5°C के बीच Emergency Warning जारी, PM Han Duck-soo ने दिए कड़े निर्देश

Yan Diomande के लिए Real Madrid का इंतज़ार बढ़ा, Agent Dispute की वजह से खटाई में पड़ी 100 Million Pound की डील

FIFA President Gianni Infantino ने पद बचाने के लिए US Administration से मांगी मदद, Marco Rubio से गुप्त चर्चा