कश्मीर घाटी में भीषण ठंड का दौर, होटलों में दुबके घाटी घूमने गये पर्यटक

By नीरज कुमार दुबे | Dec 03, 2022

कश्मीर घाटी में चिलचिलाती ठंड का दौर शुरू हो गया है। हम आपको बता दें कि कश्मीर घाटी में तापमान में गिरावट के कारण आज श्रीनगर और आसपास के इलाकों में कोहरे की घनी परत छाई रही। दृश्यता भी बहुत कम रही जिससे वाहनों को किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए फॉग लैंप और लाइटिंग का उपयोग करने के लिए मजबूर होना पड़ा। लोग अपने सिर और शरीर के अंगों को भी ढक कर खुद को गर्म रखने के लिए अलाव के पास खड़े पाये गये। भीषण ठंड और कोहरे से बचने के लिए लोग जहां तमाम उपाय कर रहे हैं वहीं पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों की परेशानी भी बढ़ गयी है। शिकारा और हाउसबोट वालों का कहना है कि पर्यटक इस ठंड में होटल से बाहर नहीं निकल रहे हैं क्योंकि इस समय शिकारा की सैर करने पर कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा है।

इसे भी पढ़ें: श्रीनगर के शंकराचार्य मंदिर के बाहर दर्शाया गया जी-20 का लोगो, श्रद्धालुओं ने सराहा

बहरहाल, माना जा रहा है कि कश्मीर घाटी में जल्द ही बर्फबारी भी होने की संभावना है। इस बीच कई ऊँचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। उधर, कश्मीर में बढ़ी ठंड का असर उत्तर भारत में भी जल्द दिखने के आसार जताये जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

India-Pakistan Conflict | हमारा झगड़ा, हमारा समाधान! चीन के मध्यस्थता दावे पर भारत का कड़ा रुख, तीसरे की भूमिका स्वीकार नहीं

Ranveer Singh की Dhurandhar का बड़ा नुकसान! मिडिल ईस्ट बैन ने रोके 90 करोड़, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर ने खोली पोल

Karnataka Politics | Siddaramaiah के CM कार्यकाल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, नाटी चिकन दावत से जश्न की तैयारी!

जहरीली हवा और कोहरे का डबल अटैक, दिल्ली-NCR में नए साल का धुंधला स्वागत, जीरो विजिबिलिटी, फ्लाइट ऑपरेशन ठप