कश्मीर के लिए भारी बर्फबारी बनीं काल, देश के अन्य हिस्सों के साथ पूरी तरह टूटा संपर्क

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2021

श्रीनगर। कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों में बर्फबारी के बाद घाटी का देश के अन्य हिस्सों से सड़क और वायु संपर्क कट गया है। अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर स्थानों पर रात में और कुछ स्थानों पर तड़के बर्फबारी शुरू हुई। उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई जबकि मध्य और दक्षिणी कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मध्यम बर्फबारी हुई। वहीं घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम से भारी बर्फबारी हुई। अधिकारी ने बताया, ‘‘ फिलहाल दोपहर तक इसी तीव्रता से बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। हालांकि शाम तक इसके अस्थायी तौर पर रुकने की संभावना है।’’ उन्होंने बताया कि श्रीनगर में तीन से चार इंच तक ताजा बर्फबारी हुई। वहीं काजीगुंड में नौ इंच तक बर्फबारी हुई।

इसे भी पढ़ें: टीकों को डीसीजीआई की मंजूरी से कोविड मुक्त भारत की मुहिम को बल मिलेगा : PM मोदी

बर्फबारी की वजह से घाटी में न्यूनतम तापमान में सुधार तो हुआ है लेकिन अब भी यह जमाव बिन्दु से नीचे है। श्रीनगर में रात का तापमान शून्य से1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं गुलमर्ग में तापमान शनिवार रात में शून्य से पांचडिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम में तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज हुआ। मौसम कार्यालय ने दक्षिणी कश्मीर, गुलमर्ग, बनिहाल-रामबन, पुंछ, राजौरी, किश्तवाड़, जांस्कर और केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के द्रास तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार से अगले दो दिनों तक मध्यम से भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। कश्मीर में फिलहाल ‘चिल्लई-कलां’ चल रहा है। यह 40 दिन की अवधि होती है, जिसमें पारा गिरता है और घाटी ठंड की चपेट में रहती है।

प्रमुख खबरें

Quetta Train Blast: ईद की खुशियां मातम में बदलीं, Suicide Bomber ने ट्रेन के उड़ाए परखच्चे, 24 जवानों की मौत

जयशंकर का America को दो टूक, आतंकवाद पर Zero Tolerance, वैध यात्रियों के Visa में न हो देरी

भारत टारगेट नहीं, US Visa Policy में बदलाव के बीच Marco Rubio ने की Indians की तारीफ

India-US की दोस्ती में नया अध्याय, 10 साल के लिए Defence Deal रिन्यू, Underwater निगरानी पर करार