Pulwama में कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या, इस आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

By रितिका कमठान | Feb 26, 2023

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने रविवार को कश्मीरी पंडित को फिर से निशना बनाया और युवक की हत्या कर दी। आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में मारे गए कश्मीरी पंडित की पहचान दक्षिण कश्मीर के जिले में अचन इलाके के निवासी संजय शर्मा के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार गोली लगने के बाद संजय शर्मा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि संजय अचन के निवासी काशी नाथ पंडित के बेटे थे। उन पर आतंकियों ने रविवार सुबह गोलियां बरसाई। संजय बैंक में सुरक्षा गार्ड का काम करते थे। इस घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है।

पुलिस ने बताया, ‘‘उनके गांव में सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक घटना के बाद पुलिस मुस्तैद हो गई है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य