सुरक्षित जगह ट्रांसफर की मांग पर अड़े हुए हैं कश्मीरी पंडित, विरोध प्रदर्शन के 10 दिन पूरे

By नीरज कुमार दुबे | May 24, 2022

कश्मीरी पंडित राहुल भट की आतंकवादियों द्वारा की गयी हत्या का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है क्योंकि हत्या के दिन से आज तक कश्मीरी पंडितों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में श्रीनगर के राजबाग इलाके में कई इलाकों से आए कश्मीरी पंडितों ने राहुल भट की हत्या के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए नारेबाजी की और प्रशासन से मांग की कि कश्मीर घाटी में सुरक्षा के हालात ठीक होने तक सुरक्षित जगहों पर उनका ट्रांसफर किया जाये। राहुल भट के दसवें के मौके पर कश्मीरी पंडितों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए लाल चौक पर प्रार्थना भी की। प्रदर्शनकारी कश्मीरी पंडितों ने जो बैनर लिये हुए थे उन पर लिखा था, "हमारी एकमात्र मांग घाटी में रहने वाले सभी प्रवासी कर्मचारियों को भारत में किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की है ताकि हमारे रक्तपात को रोका जा सके।''

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार