अमेरिका में कश्मीरी पंडितों ने घाटी में सरपंच की हत्या की निंदा की, कहा- हिंदूओं का नस्ली सफाया जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2020

वाशिंगटन।अमेरिका में कश्मीरी पंडितों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक संगठन ने घाटी के अनंतनाग जिले में आंतकवादियों द्वारा पंडित सरपंच की लक्षित हत्या की निंदा की है। अनंतनाग जिले के लरकीपोरा इलाके के सरपंच एवं कांग्रेस पार्टी के सदस्य अजय पंडिता (भारती) की आतंकवादियों ने सोमवार को उनके गांव में गोली मार कर हत्या कर दी थी। इंडियन-अमेरिकन कश्मीर फोरम (आईएकेएफ) ने सोमवार को कहा कि पंडितो को लक्ष्य बनाकर उनकी हत्या किया जाना साबित करता है कि घाटी में अल्पसंख्यक कश्मीरी हिंदू समुदाय का नस्ली सफाया बेरोक-टोक जारी है। संगठन ने एक बयान में कहा कि उनकी नृशंस और सार्वजनिक तौर पर की गई हत्या कश्मीर घाटी में पिछली कुछ सदियों में पूरे कश्मीरी हिंदू समुदाय को उनके घर से बाहर निकालने के लिए उनपर बरपाए गए कहर की याद दिलाता है।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान