Sonmarg में Snowfall से पर्यटकों के चेहरे खिले, Kargil के Zojila Pass में भी भारी बर्फबारी

By नीरज कुमार दुबे | Nov 12, 2024

जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने अचानक से मिजाज बदला है जिसके चलते इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से हालांकि पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं लेकिन अचानक हुए हिमपात के चलते लोगों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है। हम आपको बता दें कि सोनमर्ग में बर्फबारी से हर ओर सफेद चादर बिछी हुई नजर आ रही है। इसके अलावा जोजिला पास पर भी भारी बर्फबारी हुई है जिसके चलते वाहनों का आवागमन बाधित हुआ है। रातभर बर्फ हटाने का अभियान युद्ध स्तर पर जारी रहा। बताया जा रहा है कि बांदीपोरा में तो कई पर्यटकों के वाहन रास्ते में फंस गये थे जिसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। बीआरओ टीम के अधिकारियों ने बर्फ हटाने के लिए अभियान चलाया और बताया जा रहा है कि अब सभी मार्ग खुल चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान