Katchatheevu Issue: पी चिदंबरम का पलटवार, बोले- जो मुद्दा 1974 में सुलझा लिया गया था, उसे अब क्यों क्यों उठा रहे PM

By अंकित सिंह | Apr 01, 2024

कच्चाथीवू द्वीप विवाद को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी द्रमुक के खिलाफ नरेंद्र मोदी के हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने दावा किया कि चीन भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर रहा है, लेकिन प्रधान मंत्री ने शी जिनपिंग के नेतृत्व वाले देश को क्लीन चिट दे दी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दावा किया कि द्वीप मुद्दे को उठाकर, पीएम मोदी "ध्यान भटकाने वाली" रणनीति अपना रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री उस मुद्दे को क्यों उठा रहे हैं जो 1974 में सुलझा लिया गया था।

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir को लेकर बोले PM Modi, कहा- ऐसा लगा जैसे रामलला कह रहे हैं स्वर्ण युग शुरू हो गया

कांग्रेस नेता ने कहा कि आपने चीन को क्लीन चिट दे दी। उन्हें इस बारे में बात करनी चाहिए कि 50 साल पहले क्या हुआ था, इसके बजाय पिछले 3 साल में क्या हुआ। चीन का कब्ज़ा आक्रामकता है. मैं प्रधानमंत्री से इस बारे में बोलने का अनुरोध करूंगा।' उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोग उन लोगों से केवल तीन सवाल पूछना चाहते हैं, जो 10 साल तक कुंभकर्ण नींद में रहने के बाद चुनाव के लिए मछुआरों के प्रति अचानक प्रेम प्रदर्शित कर रहे हैं। केंद्र सरकार टीएन द्वारा कर के रूप में भुगतान किए गए 1 रुपये में से केवल 29 पैसे क्यों लौटाती है। 

प्रमुख खबरें

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग, विपक्ष का हठ और संस्थाओं की साख

Delhi में भारी बारिश से गिरा तापमान, IMD ने ओले गिरने और तेज हवाओं की दी चेतावनी

Manoj Bajpayee की फिल्म घूसखोर पंडत का बदला नाम, 23 अक्टूबर को Gajab Raat नाम से Netflix पर आएगी

डोनाल्ड, सेना और वो 9 रास्ते जो उड़ा देंगे होश! मिडटर्म चुनाव में Trump हारे तो क्या होगा?