Liam Payne के अंतिम संस्कार में भावुक दिखीं Kate Cassidy, वन डायरेक्शन के सदस्य भी हुए शामिल

By एकता | Nov 20, 2024

लियाम पेन को आज उनके गृहनगर इंग्लैंड के होम काउंटियों में दफनाया गया। सिंगर के अंतिम संस्कार में उनके दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। सबकी आंखें नम थीं। सिंगर की गर्लफ्रेंड केट भी उदास दिखीं। बता दें, लियाम की 16 अक्टूबर को अर्जेंटीना के होटल की बालकनी से गिरकर मौत हो गयी थी।

इसे भी पढ़ें: फिर विवादों में घिरी Angelina Jolie, लॉस एंजिल्स की एक महिला ने लगाए जादू-टोना करने जैसे गंभीर आरोप

अर्जेंटीना में एक होटल की बालकनी से गिरने के बाद लियाम की मौत हो गई। स्टार नियाल होरान के कॉन्सर्ट में भाग लेने के लिए देश गए थे, लेकिन उसके बाद कई दिनों तक अपनी गर्लफ्रेंड केट कैसिडी के साथ छुट्टियां मनाने के लिए रुके। केट के फ्लोरिडा वापस जाने के दो दिन बाद ही लियाम की मौत हो गयी।

लियाम की मौत से पहले, गायक को होटल की लॉबी में अनियमित रूप से व्यवहार करते हुए देखा गया था, उन्होंने अपने लैपटॉप को टुकड़ों में तोड़ दिया था और फिर उसे वापस अपने कमरे में ले चले गए।

इसे भी पढ़ें: Ray Dolby Ballroom में बेटे नॉक्स के साथ पहुंची Angelina Jolie, लोगों को आई Brad Pitt की याद

इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर सामान नष्ट करना शुरू कर दिया। इससे पहले होटल ने आपातकालीन सेवाओं को कॉल किया था। उन्होंने बताया था कि हमारे पास एक अतिथि है जो नशे में है और अपने कमरे में तोड़ फोड़ कर रहा है। हमें किसी की जरूरत है। इसके बाद वह बालकनी से नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गयी।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच