46 साल की हुईं Katie Holmes, बेटी Suri Cruise ने भेजा गुलाबों का गुलदस्ता

By एकता | Dec 19, 2024

अभिनेत्री केटी होम्स 46 साल की हो गयी हैं। उन्होंने 18 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान अभिनेत्री को उनकी बेटी सूरी क्रूज की तरफ से एक बड़ा सरप्राइज मिला। सूरी ने अपनी मा के खास दिन को और भी ज्यादा बनाने के लिए बैंगनी गुलाबों का एक गुलदस्ता भेजा था। केटी ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की।


इसे भी पढ़ें: बेटी के जन्म के बाद एक्टिंग छोड़ने वाली थी Nicole Kidman, मां की सलाह से बच गया करियर

होम्स हॉलीवुड के टॉप स्टार्स में शामिल हैं। वह सिर्फ 20 साल की थीं, जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और बड़ी सफलता हासिल की। होम्स ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में जेम्स वैन डेर बीक, जोशुआ जैक्सन और मिशेल विलियम्स के साथ अभिनय किया। उन्होंने मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज से शादी की थी। सूरी, टॉम और होम्स की बेटी है।

प्रमुख खबरें

Manipur में सुरक्षा समीक्षा: CM Y Khemchand Singh ने दिए संवेदनशील इलाकों में तैनाती के निर्देश

US Fed ने Interest Rate में 0.25 प्रतिशत बढ़ोतरी की, 3 साल बाद कर्ज होगा महंगा

Hero Motors के IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, दूसरे दिन 3.36 गुना हुआ सब्सक्राइब

Lahore High Court ने NCCIA समन के खिलाफ Mohammad Rizwan की याचिका खारिज की