कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

By अंकित सिंह | Jul 25, 2022

फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ और उनके अभिनेता पति विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक ये धमकी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए दी गई है। इसको लेकर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने सैंटाक्रूज थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आपको बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 2021 में शादी कर ली थी। 

इसे भी पढ़ें: मनोज मुंतशिर: गौरीगंज, अमेठी के गाँव से निकल कर देश का नाम रोशन करने वाला एक भारतीय गीतकार

हालांकि, पिछले 1 महीने में देखें तो बॉलीवुड में यह धमकी का दूसरा मामला है। सिंगर सिद्दू मूसेवाला की हत्या के ठीक बाद सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। शिकायतकर्ता के रूप में विक्की कौशल ने यह भी बताया है कि आरोपी उनकी पत्नी का पीछा भी कर रहा है और उसे धमका रहा है। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 506-II (आपराधिक धमकी) और 354-डी (पीछा करना) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस ज्यादा जानकारी जुटाने में जुटी हुई है। 

इसे भी पढ़ें: रजनीकांत ने ‘सोरारई पोटरु’ को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर अभिनेता सूर्या को बधाई दी

खबर तो यह भी है कि यह शख्स सोशल मीडिया पर लगातार कैटरीना कैफ को मैसेज करता रहता था। विक्की कौशल ने उसे समझाने की भी कोशिश की है। लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद से भी शिकायत दर्ज कराई गई। गौरतलब है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के क्यूट कपल में आते हैं। इनकी जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। 9 दिसंबर को दोनों ने शाही अंदाज में जोधपुर में शादी रचाई थी। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को काफी समय तक सीक्रेट रखा था। शादी के फंक्शन को भी काफी निजी रखा गया था। फिलहाल दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं और अपनी जिंदगी मस्ती के साथ बिता रहे हैं।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर