Katrina Kaif और Vicky Kaushal ने Diwali पर पहली बार दिखाया बेटे Vihaan का चेहरा

By एकता | Nov 08, 2026

बॉलीवुड के फेवरेट कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने एक बार फिर अपने प्यारे अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है। साल 2021 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल के घर पिछले साल खुशियों ने दस्तक दी थी, जब वे मम्मी-पापा बने थे। अब दिवाली के खास मौके पर दोनों ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। कैटरीना और विक्की ने पहली बार अपने बेटे 'विहान' का चेहरा दुनिया को दिखाया है। सोशल मीडिया पर सामने आते ही यह फैमिली फोटो तेजी से वायरल हो गई है।

येलो और ऑफ-व्हाइट लुक में की ट्विनिंग

वायरल फोटो में कैटरीना और विक्की अपने नन्हे बेटे को गोद में प्यार से थामे नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो कैटरीना खूबसूरत येलो आउटफिट में बेहद प्यारी लग रही हैं, जबकि विक्की कौशल ने ऑफ-व्हाइट ट्रेडिशनल कुर्ता पहना हुआ है। खास बात यह रही कि उनके बेटे विहान ने भी मम्मी-पापा के साथ मैचिंग कपड़ों में ट्विनिंग की है।

इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए कैटरीना ने फैंस को दिवाली विश किया और लिखा, "हमारी अब तक की सबसे रोशन दिवाली। आप सभी को ढेर सारा प्यार, खुशियां और शुभकामनाएं। विक्की, कैटरीना और विहान।"

इसे भी पढ़ें: Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya ने किया अपने जुड़वां बेटों के नाम का खुलासा

एक साल बाद दुनिया के सामने आया बेटा

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का बेटा विहान अब एक साल का हो चुका है। कैटरीना ने पिछले साल 7 नवंबर को बेटे को जन्म दिया था। पूरे एक साल तक बेटे को लाइमलाइट से दूर रखने के बाद, 8 नवंबर को कपल ने पहली बार विहान की झलक फैंस के साथ शेयर की है। फैंस और सेलेब्स कमेंट सेक्शन में इस फैमिली फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Riyadh में मिसाइल हमलों को Saudi Air Defence ने किया ध्वस्त, Aramco भवन को मामूली नुकसान

Iranian Navy कमांडर Mohsen Razaqi ने US को दी चेतावनी, कहा सेना पूरी तरह तैयार

Japan के मध्य हिस्से में 5.7 तीव्रता का Earthquake, Aichi में 20 से ज्यादा घायल

Korean Skincare का Rice Mask दूर करेगा चेहरे की Tanning और Pigmentation