Katrina के सुहाग'दिन' के लॉजिक से Koffee With Karan में हुआ बड़ा ब्लास्ट, देखना न भूलें अपकमिंग एपिसोड

By एकता | Sep 05, 2022

बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर का रियलिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) का सातवां सीजन इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। शो पिछले नौ हफ्तों से सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्ट्रीमिंग शो और मूवी की लिस्ट में टॉप 5 शुमार है। इसी के साथ दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इन सबके बीच सोमवार को शो के नए एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। जैसा की प्रोमो में देखा जा सकता है कि 'कॉफी विद करण' के इस अपकमिंग एपिसोड में अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) नजर आने वाले हैं। जिसकी वजह से तीनों कलाकारों के फैंस और शो के चाहनेवालों की उत्सुकता बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें: Koffee With Karan 7: प्लेन में रोमांस कर चुके हैं Tiger Shroff, अभिनेता के खुलासे पर Karan Johar ने भी शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

इसके बाद शो के होस्ट सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर से उनके लव इंटरेस्ट के बारे में पूछते हैं। इसपर ईशान कहते हैं, "मैं सिंगल हूँ"। वहीं सिद्धांत जवाब देते हैं, "मैं इतना सिंगल हूँ कि मेरे साथ घूमते-घूमते ये (ईशान) सिंगल हो गया है"। करण ने शो पर यह भी पूछा कि इंडस्ट्री में सबसे सेक्सी बैचलर कौन हैं? इसके जवाब में ईशान ने उनका नाम लेते हुए कहा, "केजो, ब्रो"। जिसे सुनकर फिल्म निर्माता ने जवाब दिया, "मुझे कोई उस नजर से देखता नहीं है"। बता दें कि कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर अपनी अपकमिंग फिल्म 'फोन भूत' का प्रमोशन करने शो पर आए थे। 'फोन भूत' की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है और यह फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

प्रमुख खबरें

India-Australia Trade Relations: पीएम मोदी ने CECA समझौते को जल्द पूरा करने की वकालत की, ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों को दिया निवेश का न्योता

एआई युग में कम लागत का फॉर्मूला फेल, मुख्य आर्थिक सलाहकार की उद्योग जगत को दोटूक, सिर्फ सरकारी नीतियों से नहीं बनेंगे ग्लोबल लीडर

Punjab Congress: राय अलग, लेकिन हम एकजुट हैं; Channi-Randhawa ने दिया एकता का संदेश

Bundelkhand से CM Yogi का SP पर बड़ा वार: कब्रिस्तान जिन्हें प्यारा, उन्हें Ram Mandir अच्छा नहीं लगता