एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचे कविंदर बिष्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2019

बैंकाक। कविंदर सिंह बिष्ट (56 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन अन्य भारतीयों के साथ गुरूवार को यहां एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। दीपक सिंह (49 किग्रा) और आशीष कुमार (75 किग्रा) पुरूष फाइनल में बिष्ट के साथ शामिल हो गये जबकि पूजा रानी (75 किग्रा) ने महिलओं के ड्रा में से जगह बनायी। अनुभवी एल सरिता देवी (60 किग्रा) और पिछले चरण की रजत पदकधारी मनीषा (54 किग्रा) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

दीपक को लगातार दूसरा वाकओवर मिला। कजाखस्तान के तेमिरतास झुसुपोव ने चोट के कारण हटने का फैसला किया जिससे राष्ट्रीय चैम्पियन सीधे फाइनल में पहुंच गया। कविंदर बिष्ट ने क्वार्टरफाइनल में मौजूदा विश्व चैम्पियन कजाखस्तान के काईरात येरालिएव को पराजित किया। इसके बाद उन्होंने मंगोलिया के एंख-अमर खाखु को अपने पंच से पस्त किया जिनकी आंख में दूसरे दौर में चोट लग गयी। लेकिन मंगोलियाई मुक्केबाज ने भी कविंदर बिष्ट की आंख चोटिल कर दी। पर यह भारतीय इसमें जीत हासिल करने में सफल रहा। 

इसे भी पढ़ें: एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने की प्रभावी शुरुआत

आशीष ने ईरान के सेयेदशाहिन मौसावी को अपने तेज तर्रार मुक्कों से वापसी का कोई मौका नहीं दिया और फाइनल में प्रवेश किया। महिलाओं में मनीषा ताईवान की हुआंग सियाओ वेन से हार गयी जबकि सरिता (60 किग्रा) को चीन की यांग वेनलू से पराजय मिली। पूजा (75 किग्रा) ने कजाखस्तान की फरीजा शोलटे पर जीत हासिल की। 

प्रमुख खबरें

Ankita Bhandari Case: Patiala House Court बाहर प्रदर्शन कर रहे कई लोग हिरासत में लिए गए

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिश्नोई गैंग के गुर्गे अनिल-हरमन का नाम आया सामने, जांच के लिए पुलिस की 15 टीमें मैदान में उतरीं

Canada के Alberta सैन्य अड्डे पर युद्धाभ्यास के दौरान आग, 4 सैनिकों की मौत और 39 घायल

Tiger Shroff Car Firing | टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहली तस्वीर सामने आई, पुलिस को हमले में इस्तेमाल की गई बाइक मिली