कजाखस्तान सुरक्षा एजेंसी का विमान दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2021

मास्को। कजाखस्तान की सरकारी सुरक्षा एजेंसी के एक विमान के शनिवार को दुर्घनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार चालक दल के चार सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य सदस्य घायल हो गए। कजाखस्तान के आपात मंत्रालय ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंत्रालय ने बताया कि दो इंजन वाला ‘एन-26’ टर्बोप्रॉप कजाखस्तान के सबसे बड़े शहर अल्माटी में हवाईअड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान ने देश की राजधानी नूर सुल्तान से उड़ान भरी थी और इसमें चालक दल के छह सदस्य सवार थे।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें