भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों के लिए राजस्थान जाएंगे केसी वेणुगोपाल, गहलोत-पायलट विवाद पर कही यह बात

By अंकित सिंह | Nov 25, 2022

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अगले महीने राजस्थान पहुंचने वाली है। फिलहाल कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। इन सबके बीच खबर यह है कि कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल 29 नवंबर को जयपुर जाएंगे। केसी वेणुगोपाल का यह दौरा भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए हो रहा है। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषक इसको अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। केसी वेणुगोपाल से इसको लेकर सवाल भी पूछा गया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कोई भी विवाद नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: Delhi MCD Election: बीजेपी ने जारी किा 12 सूत्रीय संकल्प पत्र, 5 रुपये में भोजन की सुविधा, युवाओं को मिलेंगे एक लाख स्वरोजगार के अवसर

गहलोत ने कहा था कि विधायक कभी उसे स्वीकार नहीं करेंगे जिसने बगावत की हो और जिसे गद्दार कहा गया हो। वह मुख्यमंत्री कैसे बन सकता है? विधायक ऐसे आदमी को मुख्यमंत्री कैसे स्वीकार करेंगे। सचिन पायलट ने अशोक गहलोत के ‘गद्दार’ वाले बयान पर कहा कि इतने अनुभव वाले किसी व्यक्ति को ऐसी का इस्तेमाल करना शोभा नहीं देता, मैंने कभी ऐसा नहीं किया। वहीं, इस विवाद पर जयराम रमेश ने कहा था कि गहलोत, कांग्रेस के वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं। लेकिन उनके द्वारा एक साक्षात्कार में (पायलट के लिए) जिस शब्द (गद्दार) का इस्तेमाल किया गया, वह अप्रत्याशित था और इससे मुझे भी आश्चर्य हुआ।’’ रमेश ने कांग्रेस को एक परिवार बताया और कहा, ‘‘पार्टी को गहलोत और पायलट, दोनों की जरूरत है। कुछ मतभेद हैं जिनसे हम भाग नहीं रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: Nashik Kumbh पर Justice Prasanna Varale के बयान पर मचा बवाल, आखिर सिर्फ Hindu आयोजनों पर ही क्यों उठाये जाते हैं प्रश्न?

दिल्ली में Swine Flu के 2300+ मामले, Influenza B और Covid की भी दस्तक: सरकार की एडवाइजरी

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में

Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup