केसीआर की खुली चुनौती, बीजेपी महाराष्ट्र जैसी कोशिश तेलंगाना में करेगी, मैं मोदी सरकार गिरा दूंगा

By अभिनय आकाश | Jul 02, 2022

आज से ठीक पांच साल पहले का दौर और मौका राष्ट्रपति चुनाव का ही था। जब तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का जोरशोर से समर्थन किया था। ये वो दौर था जब टीआरएस सांसदों को संसद में अहम मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की पैरवी करते हुए अक्सर देखा जाता था। लेकिन अब बीजेपी और टीआरएस के बीच सूरत ए हाल  बदल चुका है। बीजेपी की आज से हैदराबाद में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई है। जिसके बाद दावा किया जाने लगा है कि अगला नंबर तेलंगाना का है। जिसको लेकर तेलंगाना के सीएम केसीआर ने बीजेपी को  बड़ी चुनौती दी है। 

इसे भी पढ़ें: हैदराबाद में मोदी बोलेंगे और ओवैसी सुनेंगे, पार्टी ऑफिस में लगाई काउंटडाउन घड़ी, तेलंगाना में क्या है बीजेपी का बाय-बाय KCR प्लान?

इसके साथ ही तेलंगाना के सीएम ने कहा कि देश में जो कुछ भी हो रहा है, वो गलत है। ऐसे में हमें चुप नहीं रहना चाहिए। हमें बदलाव की जरूरत है। लेकिन बदलाव के नाम पर कुछ भी नहीं। हमें भारतीय राजनीति में गुणात्मक बदलाव करने की जरूरत है। पीएम मोदी  हैदराबाद आए हुए हैं वो यहां हमारे खिलाफ बोलेंगे। हम पर गलत आरोप लगाएंगे। लेकिन लोकतंत्र में यही होना चाहिए। वो हमारे सवालों का भी जवाब दें।  

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल