2024 चुनाव पर केसीआर की नजर, बोले- बहुत जल्द एक राष्ट्रीय पार्टी का गठन करूंगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2022

हैदराबाद। अटकलों पर विराम लगाते हुए तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने रविवार को कहा कि वह बहुत जल्द एक राष्ट्रीय पार्टी का गठन करेंगे और नीतियां तैयार करने पर काम जारी है। राव के कार्यालय से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘बुद्धिजीवियों, अर्थशास्त्रियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ लंबी चर्चा के बाद एक वैकल्पिक राष्ट्रीय एजेंडा पर आम सहमति बनी है।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘तेलंगाना आंदोलन शुरू होने से पहले भी हमने ऐसा किया था।’’ विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘बहुत जल्द, एक राष्ट्रीय पार्टी का गठन किया जाएगा और इसकी नीतियां तैयार की जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: नई पार्टी की शुरुआत करके राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने पर विचार कर रहे हैं केसीआर

इसके पहले टीआरएस जिला इकाइयों के अध्यक्षों ने शुक्रवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार के कथित जनविरोधी शासन को समाप्त करने के लिए राव से राष्ट्रीय राजनीति में उतरने का आह्वान किया। टीआरएस विधायक और मंचेरियल जिला इकाई के अध्यक्ष बालका सुमन ने कहा, ‘‘हम, विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, केसीआर से अपील करते हैं कि उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश करना चाहिए और एक राष्ट्रीय पार्टी शुरू करनी चाहिए।’’ राज्य के कुछ मंत्रियों सहित टीआरएस के कई अन्य नेताओं ने भी राव के राष्ट्रीय राजनीति में आने के पक्ष में बात की है। 

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस