गैर कांग्रेस, गैर भाजपा मोर्चा के लिए प्रयास तेज करने की योजना बना रहे हैं केसीआर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2019

हैदराबाद। गैर कांग्रेस और गैर भाजपा मोर्चे की वकालत कर रहे तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव इस प्रस्ताव पर फिर अपना प्रयास तेज करने की योजना बना रहे हैं। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि राव केंद्र-राज्य संबंधों और राज्यों के सशक्तिरण एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी, द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत क्षेत्रीय नेताओं से मुलाकात करने पर विचार कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद न तो राजग और न ही संप्रग केंद्र में सरकार बनाने की स्थिति में होगा। पार्टी सूत्रों का दावा है कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और मायावती, ओडि़शा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष वाई एस जगनमोहन रेड्डी और तेलंगाना में राव इन पांचों राज्यों में मिलकर करीब 150-180 लोकसभा जीतेंगे। संघीय मोर्चा के गठन की पैरवी करते रहे राव ने पहले स्टालिन, कुमारस्वामी, बनर्जी और पटनायक से भेंट की थी। राव ने लोकसभा चुनाव में अपने प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस पर आजादी के बाद सत्ता में लंबे समय तक रहने के बाद भी जनाकांक्षा को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया और केंद्र में संघीय मोर्चा की सरकार के गठन की पैरवी की।

प्रमुख खबरें

गुजरात के Kalpasar Project के लिए India और Netherlands के बीच 2 MoU साइन, CWC करेगा सहयोग

Asian Games: भारत ने Mixed 4x400m Relay में जीता Silver Medal

Thailand अधिकारियों ने Asian Games में जताई नाराजगी, खिलाड़ियों के लिए खुद करने पड़े इंतजाम

Sensex 1,247 अंक टूटा, Nifty पांच महीने के निचले स्तर पर बंद