केसीआर का काम तेलंगाना तक ही सीमित, तीसरे फ्रंट का हमारे ऊपर कोई प्रभाव नहीं होगा: रामदास अठावले

By अनुराग गुप्ता | Feb 20, 2022

मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मुलाकात को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि के चंद्रशेखर राव का काम केवल तेलंगाना तक ही सीमित है। तीसरे फ्रंट का हमारे ऊपर कोई प्रभाव नहीं होगा। 

उन्होंने कहा कि 5 राज्यों में हो रहे चुनाव में भाजपा और राजग सत्ता में आ जाएगी। जिस तरह से 2014 में 282 सीटें, 2019 में 303 सीटें मिली, 2024 में 404 सीटें हम जीतेंगे। दरअसल, भाजपा विरोधी दलों को एकजुट करने की कोशिशों को लेकर केसीआर ने उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। 

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे केसीआर, ऐसा रहा है मुख्यमंत्री तक का सफर 

हाल ही में उद्धव ठाकरे ने केसीआर से फोन पर बात की थी और उन्हें मुंबई आमंत्रित किया था। शिवसेना के मुखपत्र सामना ने रविवार को कहा कि बैठक से भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक दलों को एक साथ लाने की प्रक्रिया तेज होगी। बैठक में शिवसेना सांसद और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत भी शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

उन्नाव में बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर बना सात फुट गहरा गड्ढा, मरम्मत कार्य शुरू

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी, 78 हजार भारी वाहनों को BS-6 में बदलने की पहल

कौशांबी पटाखा फैक्टरी हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई, मुख्य आरोपी नौशाद मुठभेड़ में अरेस्ट

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़का टकराव: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन