Tirupati Laddu Case: भगवान को राजनीति से दूर रखें, सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र सरकार से पूछे कई सवाल

By अभिनय आकाश | Sep 30, 2024

सुप्रीम कोर्ट ने तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में प्रसाद के रूप में परोसे जाने वाले लड्डू बनाने के लिए जानवरों की चर्बी का उपयोग करने के आरोपों की अदालत की निगरानी में जांच की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश सरकार से कहा कि वह भगवानों को राजनीति से दूर रखे। अदालत ने कहा कि कम से कम देवताओं को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। शीर्ष अदालत ने पूछा कि क्या जो घी सही नहीं पाया गया, उसका इस्तेमाल प्रसादम के लिए किया जाता है? राज्य सरकार ने जवाब दिया कि वह इस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Tirupati Laddu विवाद में अब हुई सुब्रमण्यम स्वामी की एंट्री, 30 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

सुब्रमण्यम स्वामी का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राजशेखर राव ने कहा कि वह एक भक्त के रूप में यहां हैं और प्रसादम में प्रदूषण के बारे में प्रेस में दिए गए बयान के दूरगामी प्रभाव हैं और यह कई अन्य मुद्दों को उठा सकता है और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ये चिंता का विषय हैं। अगर भगवान के प्रसाद पर सवालिया निशान है तो इसकी जांच होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath ने BJP कार्यकर्ताओं को चेताया, जाति के नाम पर बांटने वालों से रहें सतर्क

Jio Platforms IPO को निवेशकों से मिली 7.5 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोलियां

World Bank Report: भारत में अत्यधिक गरीबी दर घटकर 2.6 प्रतिशत पर पहुंची

Delhi Pollution: 1 नवंबर से गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक, निर्माण कार्यों पर भी कड़े प्रतिबंध