Health Tips: किडनी को Healthy रखने के लिए छोड़ें ये बुरी आदतें, वरना Silent Killer साबित हो सकती है आपकी Diet

By अनन्या मिश्रा | Jul 24, 2026

किडनी का काम हमारे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालना होता है। किडनी शरीर का कचरा निकालने के साथ-साथ शरीर का बॉडी फ्लूएड बैलेंस भी बनाकर रखती है। लेकिन हमारी रोजमर्रा के जीवन में ऐसी कई आदतें होती हैं, जो हमारी किडनी को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं। लेकिन खतरनाक बात यह है कि किडनी डैमेज के शुरूआती लक्षण साफ नजर नहीं आते हैं। इसलिए यह बीमारी चुपके-चुपके बढ़ती जाती है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: वेट लॉस में ब्राउन राइस का कितना रोल? जानें White Rice और इसमें छिपा Nutrition गैप

किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं आपकी ये आदतें

किडनी को हेल्दी रखने के लिए शरीर में पानी का स्तर सही होना जरूरी है। जब आप कम पानी पीते हैं, तो शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। जिस कारण किडनी पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है। वहीं लंबे समय तक इस आदत की वजह से किडनी फेल्योर भी कारण बन सकता है।

ज्यादा नमक खाने से बीपी बढ़ता है और यह किडनी की ब्लड वेसल्स को प्रभावित करता है। धीरे-धीरे यह किडनी की फिल्टरिंग क्षमता को भी कम कर देता है।

सिरदर्द या बॉडी पेन होने पर अगर आप भी बार-बार पेनकिलर लेते हैं। तो आपको सावधान होना चाहिए। क्योंकि इन दवाओं के ज्यादा सेवन से किडनी को सीधा नुकसान होता है।

बता दें कि रात में ठीक तरह से नींद न लेने पर शरीर में स्ट्रेस हार्मोन बढ़ जाते हैं। जो बीपी और ब्लड शुगर को प्रभावित करते हैं। ऐसी स्थिति में भी किडनी पर दबाव पड़ता है।

मार्केट में मिलने वाले फ्राइड आइटम, प्रोसेस्ड स्नैक्स और पैकेज्ड फूड में प्रिजरवेटिव्स और नमक की अधिक मात्रा पाई जाती है। अगर इनका लगातार सेवन किया जाए, तो यह किडनी के काम करने की क्षमता को कम करता है।

किडनी रोग के सबसे बड़े कारण हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज हैं। हाई बीपी और डायबिटीज को कंट्रोल न करने से किडनी पर धीरे-धीरे गंभीर असर होता है।

हालांकि प्रोटीन हेल्दी है। लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का सेवन करते हैं, तो किडनी पर एक्स्ट्रा लोड पड़ता है। लंबे समय तक यह आदत किडनी को कमजोर कर देती है।

सिगरेट और शराब के सेवन से किडनी के सेल्स को नुकसान होता है। इससे किडनी फंक्शन धीरे-धीरे कमजोर होता है। इससे बॉडी से टॉक्सिन्स बाहर निकालने की क्षमता घट जाती है।

किडनी की देखभाल करना और इसको स्वस्थ रखना इतना मुश्किल नहीं है, जितना कि हम समझते हैं। थोड़ी सी जागरुकता और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर किडनी को लंबे समय तक हेल्दी रख सकते हैं। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट लें, पर्याप्त पानी पिएं, नींद पूरी करें और दवाइयों या नशे से बचें।

प्रमुख खबरें

NEET Paper Leak पर CJP का कड़ा रुख, Abhijeet Dipke बोले - Dharmendra Pradhan के इस्तीफे से कम कुछ मंजूर नहीं

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे मजबूत होकर 96.51 पर पहुंचा

कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार जाने से शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 512 अंक लुढ़का

Sports Ministry का बड़ा फैसला, FMSCI को मिला NSF दर्जा, Formula 1 की भारत में वापसी जल्द!