Trigger Finger: घंटों फोन में करते रहते हैं स्क्रॉलिंग तो हो सकती है ट्रिगर फिंगर की समस्या, जानिए इसके लक्षण

By अनन्या मिश्रा | Jun 19, 2024

तकनीक विकास के साथ ही कंप्यूटर व मोबाइल फोन से हम अपने सभी कामों को करने लगे हैं। इसके अलावा मनोरंजन के लिए भी लैपटॉप व स्मार्ट मोबाइल का इस्तेमाल किया जाता है। इस दौरान फोन की स्क्रीन पर हमारी उंगलियां घंटों स्क्रॉल करती रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना घंटों लैपटॉप और मोबाइल पर टाइप और स्क्रॉल करने की वजह से आपकी उंगलियों को नुकसान पहुंच सकता है। 

इसे भी पढ़ें: दिल के लिए हानिकारक है Ultra Processed Plant Based Foods, बढ़ा देते हैं कार्डियोवैस्कुलर रोग का खतरा

क्या होता है ट्रिगर फिंगर

यह एक तरह का डिसऑर्डर होता है। जब उंगलियां घंटों एक ही पोजिशन में मुड़े रहने की वजह से अकड़ जाती हैं, वहीं मुड़ी होने के कारण इनमें सूजन आने लगती है, या फिर गांठ बन जाती है। ऐसे में जब आप इनको सीधा करते हैं, तो काफी दर्द होता है। वहीं उंगलियों को सीधा करने के दौरान कटकने की आवाज आती है। आमतौर पर ट्रिगर फिंगर की समस्या एक उंगली में होती है। लेकिन कई बार यह एक से अधिक उंगली में हो सकता है।

ट्रिगर फिंगर की समस्या का सबसे अधिक खतरा रूमेटॉइड आर्थराइटिस के मरीजों 50 साल से अधिक उम्र की महिलाएं और डायबिटीज के मरीजों को सबसे ज्यादा होता है। घंटों एक ही पोजिशन में उंगलियों के रहने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। वहीं इसके कई रिस्क फैक्टर्स भी होते हैं। 

ट्रिगर फिंगर का रिस्क

गाउट

डायबिटीज

आर्थराइटिस

एमाइलाइडोसिस

50 से अधिक आयु

ज्यादा समय तक टेनिस या बैडमिंटन जैसे खेल खेलना

बिना ब्रेक लिए कंप्यूटर पर काम करना, गार्डनिंग या फार्मिंग

ट्रिगर फिंगर के लक्षण

कोई वस्तु को पकड़ने के दौरान उंगलियों में दर्द होना।

उंगली सीधा करने में दर्द।

उंगली को सीधा करने या मोड़ने के दौरान कटकने की आवाज आना।

सुबह के समय उंगलियों में अकड़न महसूस होना।

उंगली के आसपास सूजन या गांठ का होना भी ट्रिगर फिंगर के लक्षण है।

ऐसे पाएं ट्रिगर फिंगर से राहत

इस समस्या से निजात पाने के लिए आपको डॉक्टर की सहायता लेनी पड़ेगी। क्योंकि खुद से इसका इलाज संभव नहीं है। अगर आपको ट्रिगर फिंगर के लक्षण नजर आते हैं, बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें। हालांकि कुछ बातों का विशेष ख्याल रखकर इस समस्या से बचा जा सकता है। 

काम से लें ब्रेक

यदि आप लंबे समय तक कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते हैं या बैडमिंटन आदि खेलने जैसा काम करते हैं, तो आपको थोड़ी-थोड़ी देर का ब्रेक लेना चाहिए। इससे आपकी उंगलियों को आराम मिलेगा। वहीं उंगलियों को सीधा करने के लिए आप कुछ एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। फिंगर स्ट्रेचिंग काफी बेहतर विकल्प है। इस एक्सरसाइज को आप काम के बीच में भी कर सकते हैं। बता दें कि इससे आपकी  उंगलियों की मांसपेशियों को तो आराम मिलेगा ही बल्कि उनको मजबूती भी मिलेगी। प्रयास करें कि क ही पोजिशन में उंगलियां बहुत देर तक न रहें।

अडैप्टिव टूल्स

यह टूल्स एक नरम कवच होता है, इसका इस्तेमाल करने से उंगलियों पर कम जोर पड़ता है। अडैप्टिव टूल्स की मदद से आप उंगलियों को सीधा रखने के साथ ही सूजन की समस्या से भी राहत पा सकते हैं।

उंगलियों को दें आराम

अंग आप भी ट्रिगर फिंगर की समस्या से परेशान हैं, तो इन उंगलियों से कम से कम काम लें। जिससे कि सूजन और दर्द से आपको राहत मिल सके। क्योंकि यदि उंगलियों पर अधिक जोर पड़ेगा, तो आपको अधिक गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter