सावधानी के साथ लगाएं 'विंड चाइम', नहीं तो होगा नुकसान

By विंध्यवासिनी सिंह | Aug 09, 2021

मनुष्य ने इस धरती पर जन्म लिया है, तो उसे कुछ ना कुछ कर्म तो करना ही है, किंतु आप यह जानकर आश्चर्य करेंगे कि ठीक ढंग से कर्म ना करने के कारण किसी व्यक्ति का कर्म ना केवल प्रभावहीन हो जाता है, बल्कि कई बार नकारात्मक परिणाम भी देता है।

बता दें कि विंड चाइम की मधुर आवाज ही नहीं, बल्कि उसकी साइज और उसका वेट भी बहुत मैटर करता है। वास्तु के अनुसार आपके अच्छे भाग्य का इससे संबंध होता है, इसलिए विंड चाइम लगाने के लिए आपको सबसे पहले वास्तु जो सुझाव देता है उसकी जानकारी जरूर रखनी चाहिए।

विंड चाइम लगाते समय सही दिशा का बिल्कुल ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आपको 'वायव्य कोण' अर्थात उत्तर पश्चिम दिशा या फिर पश्चिम दिशा का चयन करना चाहिए। इससे ना केवल आपका मस्तिष्क और हृदय प्रसन्न अवस्था में रहता है, बल्कि आप हमेशा सकारात्मक भी बने रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: खंडित शिवलिंग की पूजा नहीं करनी चाहिए, यदि शिवलिंग का जीर्णोद्धार करना ही तो ऐसे करें

दिशा के अलावा आपको सुझाव दिया जाता है कि अगर आप मिट्टी से बनी विंड चाइम लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 'नैऋत्य कोण' अर्थात दक्षिण-पश्चिम दिशा या फिर ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा का चयन करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में परेशानियां नहीं आती हैं, और आप संकटों से बचे रहते हैं।

ध्यान रखिए विंड चाइम कभी भी पूजा घर में और किचन में नहीं लगाई जाती है, क्योंकि इससे घर की महिलाओं के हेल्थ पर बुरा असर पड़ने की संभावना उत्पन्न हो जाती है।

अगर आप बेडरूम में विंड चाइम लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको रॉड की संख्या अवश्य गिननी चाहिए। बेडरूम में लगने वाले रॉड की संख्या 9 से कम नहीं होनी चाहिए। इसमें 9 की संख्या न रहने पर पति पत्नी के रिश्ते में खटास आ सकती है।

तो देखा आपने, 'विंड चाइम' के बारे में ज़रूरी सावधानियां बरतनी कितनी जरुरी है। ऐसे में जब भी आप विंड चाइम खरीदने जाएं, जो कि आजकल हर मार्केट में उपलब्ध है, तो न केवल उसकी सुंदरता पर ध्यान दें, बल्कि उसके साउंड पर भी जरूर ध्यान दें।

कई सारी विंड चाइम की साउंड इतनी ज्यादा तेज होती है, जो कानों को सीधी लगती है। इसी प्रकार से कुछ विंड चाइम से आवाज बेहद कम निकलती है, और उसका लगे होने, या ना लगे होने का कोई मतलब नहीं होता है।  

इसमें गलती सिर्फ विंड चाइम की नहीं होती, बल्कि आप उसे किस लोकेशन पर लगा रहे हैं, उसका भी काफी इंपॉर्टेंट रोल होता है। अगर आप किसी ऐसी जगह पर विंड चाइम लगा रहे हैं, जहां थोड़ा शोरगुल होता हो, तो वहां आपको थोड़ी बड़ी विंड चाइम लगानी चाहिए।

इसी प्रकार से अगर किसी शांत जगह जैसे बेडरूम इत्यादि में लगाते हैं, तो वहां बहुत कम साउंड का और बेहद मधुर साउंड का विंड चाइम चुनना आपकी जिम्मेदारी बनती है।

सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए आजकल विंड चाइम बेहद आम हो गया है। हर घर में यह आपको मिल जाएगा, तो प्रत्येक मार्केट में इसकी उपलब्धता यह बतलाती है कि विंड चाइम आजकल कितना लोकप्रिय हो चला है। तो फिर देर किस बात की आप अपनी जरूरत के हिसाब से एक बेहतरीन विंड चाइम सिलेक्ट कीजिए, और अपने घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही घर में पॉजिटिव एनर्जी भी लाएं।

- विंध्यवासिनी सिंह

प्रमुख खबरें

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश

Indore में Elephant Attack से चालक की मौत मामले में महावत और मालिक पर केस दर्ज