Car Buying Tips: नई कार खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, बाद में नहीं होगी परेशानी

By अंकित सिंह | Feb 15, 2024

हर किसी का सपना कार खरीदना होता है। हर कोई कार खरीदने के लिए अपनी गाढ़ी कमाई का इस्तेमाल करता है। कार को खरीदने से पहले हर कोई अपनी सहूलियत के हिसाब से इस पर रिसर्च करता है। बजट के साथ-साथ गाड़ियों के फीचर्स भी देखे जाते हैं। तुलनात्मक तौर पर जो गाड़ी पसंद आती है उसे पर ही कोई दांव लगाता है। ऐसे में कई बार छोटी गलती की वजह से आपको नुकसान भी हो सकता है। इसलिए कार खरीदने से पहले कुछ सावधानी बरतनी चाहिए।

जल्दबाजी में ना रहे

कार खरीदते समय कभी भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। जांच पड़ताल के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए। अगर इस दौरान आपसे एक गलती हो जाती है तो इसका खामियाजा आपको बार-बार भुगतना पड़ सकता है। कार खरीदने से पहले इसके जानकारी से भी बात कर लेना चाहिए। अगर आप किस्त पर गाड़ी ले रहे हैं तो कहीं ना कहीं बैंक डिटेल्स को भी ध्यान से पढ़ना चाहिए।

टेस्ट ड्राइव बेहद जरूरी

कार को खरीदने से पहले टेस्ट ड्राइव जरूर कर लें। टेस्ट ड्राइव से ही आपको पता चल पाएगा कि यह कार आपके लिए सही है या नहीं है। टेस्ट ड्राइव से आपको यह भी पता चल जाएगा कि यह कार आपके लिए कितना आरामदेह है। इस कर की रेंज क्या है, ताकत क्या है और कमजोरी क्या है।

इसे भी पढ़ें: TATA का जबरदस्त धमाका! टियागो और टिगोर CNG ऑटोमेटिक (AMT) वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत

कीमत पर दें विशेष ध्यान

आपका बजट जितना हो उसी के आधार पर कारों का चयन करना चाहिए। किस्त पर लेने के चक्कर में कई बार इंसान अपने बजट के ऊपर चला जाता है। ऐसे में बाद में उसकी समस्याएं होने लगती है। अपनी जेब का जरूर ध्यान रखें। 

प्रमुख खबरें

Explained LCA Tejas Back | तेजस की वापसी: क्या 40 साल का इंतज़ार और करोड़ों का निवेश वाकई बेकार था?

उनके घर में घुसकर मारेंगे, Pakistan की धमकी पर Abhishek Banerjee का पलटवार, केंद्र की चुप्पी पर साधा निशाना

हमने उसे बचा लिया, US के 176 विमानों का ज़बरदस्त हमला, F-15E क्रू को बचाने के लिए नकली ऑपरेशन

Donald Trump की विनाश वाली डेडलाइन करीब! Iran ने रच डाला बड़ा खेल, परमाणु ढाल बनेंगे ईरानी युवा | Iran-US Tension