10 Downing Street से Keir Starmer की भावुक विदाई, बोले- मैंने हमेशा UK को पहले रखा

By अभिनय आकाश | Jun 22, 2026

यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपनी ही पार्टी के भीतर से बढ़ते अंदरूनी दबाव के बीच डाउनिंग स्ट्रीट में अपने कार्यकाल को समाप्त करते हुए, प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता के पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी है। स्टार्मर अपनी पत्नी के साथ 10 डाउनिंग स्ट्रीट से बाहर आए जहाँ उनका स्वागत लोगों की नारेबाजी और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ किया गया, जिसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा बयान पढ़ा और इस दौरान उन्होंने दो साल पहले डाउनिंग स्ट्रीट में अपने आगमन को जीवन का "सबसे गर्व का पल" बताते हुए याद किया और कहा कि उन्होंने राजनीति में कदम ही करोड़ों लोगों के जीवन को बदलने के उद्देश्य से रखा था। 

इसे भी पढ़ें: Britain में बिना General Election कैसे बदलेगा PM? जानें Keir Starmer के इस्तीफे का पूरा गणित

हालांकि, कई विवादों, नीतियों में बदलाव और लोगों का समर्थन घटने की वजह से स्टारमर पर महीनों से लगातार दबाव बना हुआ था। लेबर पार्टी के अंदर और बाहर के आलोचकों ने उनकी सरकार पर आरोप लगाया कि वह 2024 के चुनाव प्रचार के दौरान किए गए वादों के मुताबिक लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने में नाकाम रही। यह दबाव तब और बढ़ गया जब लेबर पार्टी के ही प्रतिद्वंद्वी एंडी बर्नहम ने संसदीय सीट जीती, जिससे उन्हें औपचारिक रूप से नेतृत्व को चुनौती देने का मौका मिल गया। लेबर पार्टी के 100 से ज़्यादा सांसदों जो हाउस ऑफ़ कॉमन्स में पार्टी के प्रतिनिधियों का लगभग एक-चौथाई हिस्सा हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से स्टारमर से इस्तीफ़ा देने या पद छोड़ने के लिए एक स्पष्ट समय-सीमा तय करने की मांग की थी। स्टारमर के हटने का मतलब है कि यूके को एक दशक से कुछ ज़्यादा समय में अपना सातवां प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है, जो पिछले लगभग दो सदियों में नेतृत्व में सबसे ज़्यादा बदलाव को दर्शाता है। शीर्ष स्तर पर बार-बार होने वाले ये बदलाव, लगातार सरकारों की उन लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों को हल करने में नाकामी को लेकर लोगों की बढ़ती निराशा को दिखाते हैं, जिनमें सार्वजनिक सेवाओं पर दबाव, आर्थिक चिंताएं और अवैध आप्रवासन जैसे मुद्दे शामिल हैं। 

Hindi me international news https://www.prabhasakshi.com/internationalके लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से  

प्रमुख खबरें

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा