पंजाब के बाद गुजरात पर नजर! केजरीवाल और मान ने साबरमती आश्रम में चलाया चरखा, अहमदाबाद में निकालेंगे तिरंगा यात्रा

By अभिनय आकाश | Apr 02, 2022

पंजाब फतह के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजर गुजरात पर है। यही वजह है कि आज आप के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान गुजरात के दौरे पर हैं। केजरीवाल और भगवंत मान अहमदाबाद के साबरमती आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने गांधी आश्रम में जाकर चरखा भी काटा। जिस तरह से पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है उसका उत्साह साफ देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि आप की कोशिश है कि किसी भी तरह गुजरात के चुनाव को अपने माहौल में लाया जाए। जैसे की पंजाब में भी देखने को मिला था कि आप ने पंजाब में माहौल बनाया। 

पंजाब के हर घर में होता है चरखा

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि उन्हें अहमदाबाद आकर बहुत अच्छा महसूस हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब के हर घर में चरखा होने की बात कही है। मान ने कहा कि पंजाब के लोग गांधी जी का बहुत सम्मान करते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे यहां राजनीति पर चर्चा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि साबरमती में दर्शन के बाद वहां की आगांतुक पुस्तिका पर लिखआ है कि ये आश्रम एक आध्यात्मिक स्थान है और ऐसा प्रतीत होता है कि यहां गांधी जी की आत्मा बसती है।  

अहमदाबाद की सड़कों पर आप की तिरंगा यात्रा 

शाम को चार से छह के बीच में आप का रोड शो भी होगा। जिसमें तिरंगा यात्रा का नाम दिया गया है। शाम करीब 4 बजे निकोल के खोदियार माताजी मंदिर से विजय चौक में सरदार पटेल की प्रतिमा तक 'तिरंगा यात्रा' रोड शो निकाला जाएगा। आप की कोशिश गुजरात के मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की है। आम आदमी पार्टी का ये मानना है कि जिस तरह से पंजाब में कांग्रेस को नुकसान पहुंचा है और आप राज्य की सत्ता पाने में कामयाब हो गई। कुछ ऐसा ही वो गुजरात में भी करना चाहती है।  

प्रमुख खबरें

मालीवाल हमला मामले में भाजपा ने AAP को Anti-Woman Party करार दिया

Google Pay: बिना डेबिट कार्ड के करें यूपीआई पिन को अपडेट, अब जानें कैसे!

Orissa में लोगों ने बदलाव की उठाई माँग, प्रदेश में BJP की सरकार बनाने का किया दावा

Puri LokSabha Seat पर BJP ने Sambit Patra को फिर बनाया उम्मीदवार, अबकी बार जीत का जताया भरोसा