हिमाचल: पालमपुर में मंगलवार को आप की तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे केजरीवाल और मान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस सप्ताह हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे और अपनी पार्टी की राज्य इकाई द्वारा पालमपुर में आयोजित तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेंगे। पार्टी ने रविवार को कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम में केजरीवाल के साथ शामिल होने के लिए राज्य का दौरा करेंगे। एक महीने के भीतर आप प्रमुख और मान का चुनावी राज्य का यह दूसरा दौरा होगा। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में परिसीमन आयोग का गठन निगम चुनाव टालने के लिए भाजपा का एक और पैंतरा: आप

पार्टी ने एक बयान में कहा, आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल 12 जुलाई को पालमपुर में तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री मान भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनके पंजाब समकक्ष ने 11 जून को हिमाचल प्रदेश में शिक्षा की स्थिति पर विचार-विमर्श करने के लिए हमीरपुर जिले में आयोजित टाउन हॉल बैठक में भाग लिया था। टाउन हॉल बैठक को संबोधित करते हुए, केजरीवाल और मान ने मतदाताओं से आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) को एक मौका देने का आग्रह किया था, जिसमें राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ करने का वादा किया गया था। हिमाचल में वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है। 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला