अपमानजनक आरोप लगाए...केजरीवाल-सिसोदिया की और बढ़ेगी मुश्किल, जस्टिस शर्मा ने कहा- अवमानना की कार्यवाही शुरू करेंगे

By अभिनय आकाश | May 14, 2026

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि वह न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ मानहानिकारक पोस्ट करने के आरोप में कुछ व्यक्तियों के खिलाफ अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू करेगा। न्यायालय आज शाम 5 बजे विस्तृत आदेश पारित करेगा। न्यायमूर्ति शर्मा ने कहा कि आज मुझे एमिकस (अदालती वकील) नियुक्त करना था और मैंने इसके लिए प्रयास भी किए, कुछ वरिष्ठ वकीलों ने इसके लिए सहमति भी दे दी। लेकिन इसी बीच मुझे पता चला है कि कुछ प्रतिवादियों द्वारा मेरे और इस न्यायालय के खिलाफ बेहद अपमानजनक, बेहद अवमाननापूर्ण और मानहानिकारक सामग्री पोस्ट की जा रही है और मैं चुप नहीं रह सकती। मैंने कुछ प्रतिवादियों और कुछ अन्य अवमाननाकर्ताओं के खिलाफ अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू करने का निर्णय लिया है।

प्रमुख खबरें

IIT Kanpur के शोधार्थी सुसाइड केस में CIC ने मांगी जांच रिपोर्ट की स्थिति

PM Modi के खिलाफ वैश्विक साजिश का दावा, Serbia के पूर्व राष्ट्रपति के बयान पर बोली BJP

Jantar Mantar पर प्रदर्शन के लिए 10 दिन पहले Delhi Police से मंजूरी लेना अनिवार्य

विदेशी मेडिकल डिग्री पर भारत में FMGE के लिए संबंधित देश का स्वतंत्र लाइसेंस जरूरी: NMC