गुजरात दौरे पर केजरीवाल और सिसोदिया, महंगाई और बेराज़गारी को लेकर सरकार पर साधा निशाना

By अंकित सिंह | Aug 22, 2022

दिल्ली में शराब नीति को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया आज गुजरात दौरे पर हैं। दरअसल, गुजरात में होने वाले इस साल विधानसभा के चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में दोनों नेता आज गुजरात पहुंचे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही मनीष सिसोदिया और केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात सरकार महंगाई और बेराज़गारी पर विफल रही है। लोग महंगाई से परेशान हैं और सब चीज़ें महंगी हो गई हैं। गुजरात में युवा बेरोज़गार घूम रहे हैं। हमने दिल्ली में 12 लाख बच्चों को रोज़गार दिया है।

वहीं, शराब नीति को लेकर आरोपों का सामना कर रहे सिसोदिया ने कहा कि मेरे पास मैसेज आए कि आपको मुख्यमंत्री बना देंगे, आप पार्टी तोड़ लीजिए और आपके ख़िलाफ़ CBI, ED के मामले भी वापस ले लिए जाएंगे। मैं राजनीति में किसी पद के लिए नहीं हूं बल्कि दिल्ली और देश के हर बच्चे को शानदार शिक्षा मिले उसके लिए हूं। आज सुबह ही मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि भाजपा ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इसके साथ ही सिसोदिया ने कहा कि भारत को विकसित देश बनने के लिए शानदार शिक्षा व्यवस्था की ज़रूरत है।अच्छी शिक्षा गुजरात के बच्चों का भी हक़ है।AAP की तरफ से मैं गुजरात के हर परिवार को आश्वस्त करना चाहता हूं कि यहां पैदा होने वाले हर बच्चे के लिए शानदार शिक्षा व्यवस्था लागू करेंगे।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री सिसोदिया आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

बताया जा रहा कि केजरीवाल और सिसोदिया दो दिवसीय गुजरात दौरे पर गए हैं। दोनों नेता एक सभा को संबोधित करेंगे और साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र युवाओं के साथ रोजगार और शिक्षा के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात इकाई के महासचिव मनोज सोरठिया ने एक वीडियो बयान में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल और दिल्ली के शिक्षा मंत्री सिसोदिया हिम्मतनगर और भावनगर में लोगों से मुलाकात करेंगे। बता दें कि यह दौरा दिल्ली की आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा सिसोदिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के विवाद के बीच हो रहा है। 

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra