केजरीवाल की दिल्लीवासियों से अपील, कोविड-19 रोगियों के लिये प्लाज्मा दान करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिये बहुत कम प्लाज्मा उपलब्ध है। उन्होंने संक्रमण से उबर चुके लोगों से प्लाज्मा दान करने की अपील की। दिल्ली में 14 अस्पतालों को कोविड-19 अस्पतालों में तब्दील किये जाने के एक दिन बाद केजरीवाल ने कहा कि घुटना बदलने जैसी पहले से तय सर्जरी को दो-तीन महीने टाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन ऑपरेशनों के लिये पर्याप्त सुविधाएं मौजूद हैं। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, यह दौर बहुत खतरनाक है।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में लगेगा लॉकडाउन ? येदियुरप्पा ने दिया यह जवाब

उन्होंने कहा, हम समारोह स्थलों को बड़े अस्पतालों से जोड़ रहे हैं। अस्पतालों में केवल गंभीर रोगियों को भर्ती किया जाएगा। हमने कुछ अस्पतालों को पूरी तरह कोविड अस्पताल घोषित कर दिया है। हम अस्पताल में भर्ती होने वाले प्रत्येक रोगी की जांच कर रहे हैं कि क्या उनका घर पर रहकर ही इलाज किया जा सकता है ताकि अस्पताल के बिस्तरों पर गंभीर रूप से बीमार रोगियों का इलाज किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा, दिल्ली में केवल यही (कोविड अस्पताल) नहीं हैं बल्कि गैर-कोविड आपातकालीन परिस्थितियों के लिये अन्य अस्पतालों की पर्याप्त संख्या है। घुटने के प्रतिस्थापन जैसी सर्जरियों को फिलहाल दो-तीन महीने टाला जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने जंतर-मंतर पर Kojpa के प्रदर्शन की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका खारिज की

Navratri पर Tassel Drop Pearl और थ्रेडेड Silver Earrings बढ़ाएंगे खूबसूरती

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत