विजय रूपाणी की प्रार्थना सभा में शामिल हुए केजरीवाल, राजकीय सम्मान के साथ सोमवार को हुआ था अंतिम संस्कार

By अंकित सिंह | Jun 17, 2025

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की प्रार्थना सभा में शामिल हुए और श्रद्धांजलि दी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एयर इंडिया विमान दुर्घटना में 240 से अधिक लोगों की मौत हो गई। यह बहुत दुखद दुर्घटना थी, विजय रूपाणी भी इसी विमान में यात्रा कर रहे थे और इस दुर्घटना में उनकी भी मृत्यु हो गई। मैं यहां उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने आया हूं। मैंने उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। मैं भगवान से विजय रूपाणी की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

इसे भी पढ़ें: पूर्व CM विजय रूपाणी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, दी गई 21 तोपों की सलामी, अमित शाह भी रहे मौजूद

रूपाणी का पार्थिव शरीर फूलों से सजे वाहन में हवाई अड्डे से उनके घर और फिर श्मशान घाट तक ले जाया गया। यह यात्रा कई किलोमीटर लंबी थी और इस दौरान लोग सड़क के दोनों ओर खड़े होकर उन्हें अंतिम विदाई दे रहे थे। गुजरात सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री की स्मृति में सोमवार को एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की थी।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है