केजरीवाल ने बीजेपी के संकल्प पत्र को बताया झूठ का पुलिंदा, मोदी जी आकर कहें- मुफ्त की रेवड़ी देश के लिए भगवान का प्रसाद

By अभिनय आकाश | Jan 17, 2025

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घोषणा की है कि वे भी केजरीवाल की तरह 'मुफ्त की रेवड़ी' बांटेंगे। इसलिए मैं उनसे कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी सामने आकर स्पष्ट रूप से ऐलान करें कि उनकी इसपर सहमती है। प्रधानमंत्री मोदी ने अब तक कहा है कि मुफ्त की रेवड़ी सही नहीं हैं। उन्हें अब कहना चाहिए कि वे गलत थे और केजरीवाल सही थे। प्रधानमंत्री मोदी को कहना चाहिए कि मुफ्त की रेवड़ी देश के लिए नुकसान नहीं हैं बल्कि भगवान का प्रसाद है।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल जो काम कर रहा हम भी वहीं करेंगे, बीजेपी जारी करने वाली है वन लाइनर मैनिफेस्टो, AAP का बड़ा दावा

दिल्ली में सत्तारूढ़ आप के चुनाव पूर्व वादों की बराबरी करने के प्रयास में भाजपा ने गर्भवती महिलाओं के लिए 21,000 रुपये, महिला मतदाताओं को 2,500 रुपये प्रति माह और एलपीजी सिलेंडर के लिए 500 रुपये की सब्सिडी देने का वादा किया है। 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का 'संकल्प पत्र' जारी करते हुए, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपये के अतिरिक्त कवर की भी घोषणा की - केंद्र की बीमा योजना जो प्रति वर्ष प्रति परिवार 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर प्रदान करती है। 

प्रमुख खबरें

केन्द्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia की पहल से बदली जर्जर स्कूल की तस्वीर, भ्रमण कर लिया जायजा

विहिप नेता Surendra Jain बोले, संसद मार्च और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारी देश के असली Gen-Z नहीं

Top 10 Breaking News 18 September 2026 | Election Commission decision on the TMC dispute | Nithari case prime accused Surendra Koli suicide | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

BCCI AGM में Ajit Agarkar के भविष्य पर फैसला टला, पद पर संशय बरकरार