अमानतुल्लाह खान के बचाव में उतरे केजरीवाल, कहा- गुजरात में इन्हें तकलीफ बहुत ज्यादा हो गई है

By अभिनय आकाश | Sep 17, 2022

आप विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किए जाने के बाद, उनके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सत्तारूढ़ भाजपा पर परोक्ष तंज कसा और कहा कि ऐसा लगता है कि वे गुजरात में इन्हें तकलीफ बहुत ज्यादा हो रही है। केजरीवाल का ये बयान दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा द्वारा आप नेता को गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद आया है।

इसे भी पढ़ें: AAP विधायक अमानतुल्लाह के ठिकानों पर ACB की रेड, बिना लाइसेंस वाला हथियार बरामद

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी अमानतुल्ला खान की गिरफ्तारी पर कहा था कि बीजेपी का ऑपरेशन लोटस कामयाब नहीं हो पाएगा। इस बीच, अमानतुल्ला खान के करीबी सहयोगी और बिजनेस पार्टनर हामिद अली को शनिवार को दिल्ली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके घर से एक पिस्टल, कुछ गोलियां और 12 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

प्रमुख खबरें

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन

MK Stalin ने मद्रास उच्च न्यायालय में आधव अर्जुन के मानहानि केस को नकारा

Gujarat के Morbi में पति से बेटे की Stem Cells मैच न होने पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस

Datia Congress MLA घनश्याम सिंह के निर्वाचन को High Court में चुनौती