केजरीवाल का दावा, AAP एकमात्र पार्टी जो भाजपा को दे रही है चुनौती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सूरत नगर निगम चुनाव में अपनी पार्टी की हालिया सफलता का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि आप एकमात्र पार्टी है जो देश में भाजपा को चुनौती दे रही है। वह यहां नगरपालिका उपचुनाव से पहले सीलमपुर में एक रोडशो में बोल रहे थे। दिल्ली में पांच नगरपालिका वार्डों के लिए उपचुनाव आप, भाजपा और कांग्रेस द्वारा लड़ा जा रहा है। केजरीवाल ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए वोट मांगते हुए कहा कि कांग्रेस को वोट देना बेकार है। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने दिल्ली में ‘‘शून्य बिजली बिल, अच्छे अस्पताल और स्कूल’’ मुहैया कराये हैं। उन्होंने लोगों से रविवार के नगरपालिका उपचुनावों में पार्टी के उम्मीदवार को वोट देने की अपील की।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर