केजरीवाल का दावा, दिल्ली में कोरोना वायरस का दूसरा चरण बीत चुका है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के चरम पर पहुंचने का दूसरा चरण बीत चुका है और स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने संक्रमण का तेजी से पता लगाने के लिए परीक्षणों में वृद्धि की है। उन्होंने कहा, ‘‘17 सितंबर को दिल्ली में कोविड-19 का दूसरा चरण चरम पर पहुंच गया जब शहर भर में 4,500 मामले सामने आए थे। स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है।’’ मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अस्पतालों में अब 10,000 बेड खाली हैं। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि दूसरा चरण भी धीरे-धीरे बीत जाएगा।

प्रमुख खबरें

Kottayam में खुद को IPS बताकर नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने वाला गिरफ्तार

Gorakhpur में बोले Yogi Adityanath, विकास विरोधी लोग जनता को जाति और क्षेत्र में बांट रहे

Sunil Chhetri ने कहा Indian Football को पटरी पर लाने के लिए मिलकर काम करें AIFF और खिलाड़ी

Gujarat University में पूर्व VC Neerja Gupta पर जांच शुरू, पूर्व जज करेंगे पड़ताल