जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर केजरीवाल ने शोक व्यक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर शुक्रवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दुनिया ने एक महान नेता खो दिया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मृत्यु के बारे में सूचना पाकर बहुत दु:ख हुआ।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नैनीताल हादसे में हुई मौतों पर शोक जताया

आबे (67) को देश के पश्चिमी हिस्से के नारा में शुक्रवार को भाषण शुरू करने के कुछ मिनटों बाद हमलावर ने पीछे से गोली मार दी। आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी सांस नहीं चल रही थी और उनकी हृदय गति रुक गयी थी। आपात उपचार के प्रयास के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इससे पहले, केजरीवाल ने आबे पर हुए हमले को ‘‘स्तब्ध करने वाला और दुर्भाग्यपूर्ण बताया था।’’ स्थानीय पुलिस ने आबे पर हमला करने वाले संदिग्ध बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर