पापा के समर्थन में उतरीं केजरीवाल की बेटी, पूछा- क्या विकास करने वाला हो सकता है आतंकी?

By अंकित सिंह | Feb 05, 2020

दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने है। सभी राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार जोरों पर है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता भी पिता के समर्थन में सामने आई है। केजरीवाल पर विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों पर हर्षिता ने पलटवार किया और भाजपा पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल को आतंकी बताए जाने के खिलाफ अब उनकी बेटी हर्षिता ने कहा कि वे कहते हैं कि राजनीति गंदी है, लेकिन यह एक नया स्तर है। उन्होंने पूछा कि क्या लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा देने वाला आतंकवादी हो सकता है? अगर बच्चों को शिक्षित बनाया जाता है तो क्या यह आतंकवाद है अगर बिजली और पानी की आपूर्ति में सुधार हो रहा है तो क्या यह भी आतंकवाद है?

इसे भी पढ़ें: चुनाव प्रचार में उतरे कांग्रेस के दिग्गज, राहुल-प्रियंका ने साधा मोदी और केजरीवाल पर निशाना

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल भाजपा पर हमला जारी रखते हुए कहा कि उन्हें 200 सांसद और 11 सीएम लाने दो और इस स्तर के आरोप लगाने दो। केवल हम ही नहीं, बल्कि 2 करोड़ आम लोग भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। दिल्ली की जनता 11 फरवरी को फैसला करेगी कि क्या वह आरोपों पर वोट करते हैं या फिर काम पर। 

प्रमुख खबरें

Benjamin Netanyahu ने America के भावी रुख पर जताई चिंता, India से गठजोड़ बढ़ाने पर दिया जोर

Shardiya Navratri में Saraswati Visarjan आज, शुभ मुहूर्त में प्रतिमा विसर्जन से पूर्ण होगी पूजा

RBI हस्तक्षेप से संभला Rupee, शुरुआती कारोबार में Dollar के मुकाबले 94.80 पर पहुंचा

Tiger Shroff की कार पर फायरिंग के बाद Eknath Shinde बोले, Mumbai में गैंगवार बर्दाश्त नहीं करेंगे