दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री सिसोदिया आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2022

अहमदाबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सोमवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान दोनों नेता एक सभा को संबोधित करेंगे और साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र युवाओं के साथ रोजगार और शिक्षा के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात इकाई के महासचिव मनोज सोरठिया ने एक वीडियो बयान में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल और दिल्ली के शिक्षा मंत्री सिसोदिया हिम्मतनगर और भावनगर में लोगों से मुलाकात करेंगे।

इसे भी पढ़ें: जिंबाब्वे के खिलाफ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, यह 2 प्लेयर आज करेंगे डेब्यू!

सोरठिया ने बताया कि केजरीवाल सोमवार को हिम्मतनगर में टाउन हॉल सभा को संबोधित करेंगे, जहां उनके गुजरात के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा करने की उम्मीद है। ज्ञात हो कि चुनाव के मद्देनज़र केजरीवाल का इस महीने यह गुजरात का चौथा दौरा होगा। सोरठिया ने बताया, मंगलवार को केजरीवाल और सिसोदिया भावनगर में युवाओं के साथ रोजगार और शिक्षा पर चर्चा करेंगे। राज्य में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया