केजरीवाल ने जालंधर में किया रोड शो, भीड़ देख बोले- आई लव यू

By अभिनय आकाश | May 27, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में रोड शो किया। जालंधर से आप के लोकसभा उम्मीदवार पवन कुमार टीनू और पंजाब के मंत्री बलकार सिंह भी मौजूद हैं। जालंधर लोकसभा सीट से आप के पवन कुमार टीनू, इंडिया गठबंधन के चरणजीत सिंह चन्नी, एनडीए के सुशील कुमार रिंकू और अकाली दल के मोहिंदर सिंह कायपी चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर 1 जून को मतदान होना है। 

इसे भी पढ़ें: BJP सरकार के तहत लोगों के जीवन में कोई प्रगति नहीं हो रही : Priyanka Gandhi

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब में भगवंत मान नीत सरकार को गिराने की धमकी देने का आरोप लगाया और कहा कि ये तानाशाही है। शाह ने लुधियाना में एक चुनावी रैली में लोगों से लोकसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की अपील की और कहा कि भाजपा की जीत के बाद भगवंत मान सरकार लंबे समय तक नहीं टिकेगी।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में ABVP का दबदबा, केंद्रीय पैनल के 3 पदों पर दर्ज की जीत

Faridabad में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में Abhishek Bairwa गिरफ्तार, भेजा गया जेल

DUSU Election में ABVP की जीत पर BJP का तंज, छात्रों ने खारिज की Rahul Gandhi की राजनीति

Pakistan के Kohat में मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में अफगान हमलावर की पहचान